जमानत पर जेल से बाहर निकला अपराधी और बम कांड में वांछित अपराधी बना रहा था रंगदारी वसूली की योजना,देसी कट्टा और गोली के साथ दोनो गिरफ्तार

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली की योजना बना रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में बड़ा जिरवाबाड़ी के बबलू मंडल और पप्पू मंडल का नाम शामिल है। आरोपी के पास से पुलिस एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया है।बताया जाता है कि पप्पू मंडल हाल ही में जमानत पर जेल से निकला है। वही बबलू मंडल बम कांड में वांछित था।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना पर निरापाडा जंगल में छापामारी कर रंगदारी वसूली करने के लिये योजना बना रहे बबलू मंडल और पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया। बबलू मंडल तालझारी थाना क्षेत्र स्थित मसकलईया गांव में 15 सितंबर को हुए बम कांड, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन में राजा मंडल को गोली मारकर जख्मी करने में वांछित था। बबलू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाना में चार मामले दर्ज है।जबकि तालझारी थाना में एक मामले दर्ज है। वही पप्पू मंडल पर जिरवाबाड़ी थाना में आठ मामले दर्ज है।