राँची पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े गिरोह का किया खुलासा, दो महिला सहित चार गिरफ्तार….50 किलोग्राम गांजा बस से लेकर जा रहे थे…..

 

राँची।राजधानी राँची के पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर खादगढ़ा बस स्टैंड से दो महिला सहित चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।चारों तस्कर ओडिशा के गंजम जिले से लगभग 50 किलो गांजा लेकर राँची, बनारस होते दिल्ली जाने वाले थे।लेकिन उससे पहले ही चारों राँची पुलिस के हाथ लग गए।राँची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि एससपी को सूचना मिली थी कि ओडिशा से राँची आने वाले एक बस में सूटकेस में भरकर गांजा आ रहा है सूचना पर लोअर बाजार थाने और खादगढ़ा टीओपी की टीम ने सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृव में ओडिशा से राँची आने वाले सभी बसों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक बस से पुलिस को देख दो महिला तेजी के साथ हाथ मे एक एक सूटकेस लेकर फरार होने लगीं।हालांकि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया।दोनों महिला तस्कर के पकड़े जाने के बाद बस से ही दो अन्य तस्कर भी पकड़े गए।

गांजे के तस्करी के लिए तस्करों ने चार नए सूटकेस खरीदे थे, उन्हीं चारों सूटकेस में गांजे के पैकेट छिपा कर रखे गए थे। गिरफ्तार तस्करों में पश्चिम बंगाल के रहने वाले दीप राई, उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुमित कुमार, दिल्ली की रहने वाली महिला सुषमा और उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला अंजना सिंघल शामिल हैं।गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस के पूछताछ में यह बताया है कि वे लोग ओडिशा से गांजा लाकर राँची के रास्ते पहले बनारस जाते थे और फिर बनारस से दिल्ली चले जाते थे। उनका मुख्य बाजार दिल्ली ही था दिल्ली में वह बड़े पैमाने पर गांजा की बिक्री करते थे।

पुलिस के पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि वे लोग ओडिशा के गंजाम जिला से गंजा खरीद कर अक्सर राँची होते हुए दिल्ली और बनारस जाते थे।गंजम जिले में बड़े पैमाने पर गांजा उगाया जाता है।