सेक्स रैकेट का खुलासा:पुलिस ने दो महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया,महिला चला रही थी देह-व्यापार का धंधा

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।जिसमें बहरागोड़ा पुलिस ने छापेमारी कर इस धंधे में शामिल 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया गया कि पुलिस ने इस कार्रवाई में कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में लगातार देह व्यापार का धंधा बढ़ता जा रहा है। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। इसमें धंधे का संचालन करने वाली महिला को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा एक महिला व पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इधर पुलिस पूछताछ में इस कारोबार से जुड़ी महिला ने कुछ और लोगों के नाम का खुलासा किया है। पुलिस इस बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि यह धंधा अलग-अलग स्तर पर फल-फूल रहा है। कई बार इसके लिए पश्चिम बंगाल से लड़कियों को मंगाया जाता है। वहीं स्थानीय लड़कियों को भी मोटी कमाई का लालच देकर गंदगी में शामिल किया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इलाके में अलग-अलग जगहों पर 10 से अधिक केंद्र चल रहे हैं। पुलिस इन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है।