Ranchi:ठग दूल्हा का पोल खुलते ही दुल्हन ने बारात को बीच रास्ते से लौटाई…

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के डोरंडा इलाके में शुक्रवार को एक निकाह टल गया,दुल्हन के इनकार करने पर बारात बीच रास्ते से ही लौट गई।बताया जाता है कि बारात आने के दिन ही दुल्हन को दूल्हे के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली जिसके कारण दुल्हन को लगा कि अगर इस लड़के से उसकी शादी हो गई तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।दुल्हन के इनकार के बाद बीच रास्ते ही बारात को लौटना पड़ा।अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार राँची के डोरंडा मनिटोला की रहने वाली एक युवती की शादी डालटंगज के पठान मुहल्ला निवासी हलीम खान के बेटे असगर खान से शादी तय हुई थी।शादी के लिए 26 मई की तिथि तय हुई। 25 मई को मनिटोला के लोगों को लड़के के शादी शुदा होने की जानकारी मिली।मोहल्ले वासियों ने जब तफ्दीश की तो पता चला कि होने वाला दूल्हा असगर ठग है। जिसके बाद मोहल्लेवासी और लड़की के भाई ने अंजुमन इस्लामिया की टीम को इसकी जानकारी दी।ठग दूल्हा

बताया जाता है कि जब लड़के के बारे जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि लड़का पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।इसके साथ ही कई मामले में जेल भी जा चुका है। इसके बाद लड़की और उसके घर वालों ने शुक्रवार को लोहरदगा के कुड़ू तक पहुंची बारात को लौटा दी।फर्जी पहचान पत्र

लड़की के परिजन के मुताबिक, दूल्हा असगर खान ने एक शादी की वेबसाइट पर अपना डिटेल डाल रखा था।जब लड़की के भाई ने वेबसाइट से नंबर निकालकर इसी साल असगर से संपर्क किया था। असगर ने बताया कि वह झारखण्ड सरकार में अच्छे पद पर कार्यरत है।उसे सरकार की तरफ से गार्ड भी दिया गया है।उसने यह भी बताया कि उसका पंडरा समेत कई जगहों पर अपना घर भी है।

इधर अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ तारिख हुसैन के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को लड़की के घर पहुंची थी। मोहल्ले वासियों और लड़की के घर वालों से मामले की जानकारी ली।इसके बाद शुक्रवार को टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की।अंजुमन ने डाल्टनगंज के मुखिया, असगर की पत्नी, उसके ससुर समेत अन्य लोगों से संपर्क कर जानकारी हासिल की।तब पता चला कि असगर न सिर्फ शादीशुदा है बल्कि वह नशेड़ी भी है।उसने अपनी पत्नी की भी हत्या करने का प्रयास किया था।इस मामले में उसे जेल भी हुई थी।इसके अलावा कई मामले में आरोपी जेल जा चुका है।

आरोपी असगर ने लड़की वालों को यह झांसा दिया कि उसके पिता की मौत हो गयी है। जब अंजुमन की टीम ने तफ्दीश की तो पता चला कि आरोपी के पिता जिंदा हैं। पिता हलीम खान ने आरोपी असगर को लिखित रूप से घर से बेदखल कर निकाल दिया है।उसके पास जैप आईटी में जीएम पद का फर्जी आई कार्ड था। जिसा दिखा कर ठग ने लड़की के परिजनों को झांसे में ले लिया। इसके बाद असगर लड़की के घर आने-जाने लगा। आनन-फानन में असगर ने लड़की के घर वालों पर शादी की तिथि तय करने का दबाव बनाया। 15 दिन के भीतर उसने शादी की बात रखी। आनन-फानन में तिथि तय की और कहा कि इस्लामिक तरीके से पांच आदमी के साथ आकर वह सिर्फ निकाह करेगा। इस बात पर लड़की वाले भी राजी हो गए।


ठग असगर खान ने शादी की तय तिथि से एक सप्ताह पहले ही लड़की वालों से न सिर्फ दहेज लिया, बल्कि लड़की से उसी के नाम से उसने एक कार भी फाइनांस करवा लिया। वर्तमान में आरोपी उसी कार में घूमता है। दहेज के सामानों को आरोपी ने मोरहाबादी स्थित एक फ्लैट में रखवा दिया।

जांच पड़ताल के बाद अंजुमन की टीम शुक्रवार की दोपहर लड़की के घरवालों के पास पहुंची।मामले की पूरी जानकारी दी,फिर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया, लड़की ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अब वह केस दर्ज कराएगी,ताकि दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं हो।