Ranchi:छात्रा ने शादीशुदा युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप,थाना में प्राथमिकी दर्ज

राँची।लोअर बाजार थाना में दो पक्षों ने एक दूसरे पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहली प्राथमिकी कांटा टोली निवासी एक छात्रा ने दर्ज कराई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला असरफ कुरैसी ईद के बाद से ही छेड़खानी कर रहा था। वह लागतार उसपर शादी का दबाव बना रहा था। शादी नहीं करने पर धमकी दे रहा था कि किसी दूसरे से भी शादी नहीं करने देगा। आरोप है कि एक दिन उसने कॉलेज जाने के दौरान अपनी पत्नी के साथ आया और रोक कर उसके साथ छेड़खानी की। असरफ ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी गाली गलौज की। वह पीड़िता को लगातार जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। इसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। वही दूसरी प्राथमिकी युवक की पत्नी ने दर्ज कराई है। उसने भी कई पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है।।