राँची पुलिस ने भी किया छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले केस को ट्रु,दरोगा पर सीआईडी ने भी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि…..

राँची।राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में दारोगा शशांक कुमार के विरुद्ध लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में राँची पुलिस ने भी केस को ट्रू कर दिया है। यह पुष्टि की है कि दारोगा ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। उल्लेखनीय हो कि लालपुर थाना में दारोगा शशांक कुमार के विरुद्ध 8 दिसंबर 2022 को छात्रा ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले का अनुसंधान राँची पुलिस कर रही थी। राँची पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में छात्रा द्वारा लगाए गए सभी आरोप साक्ष्य के आधार पर पुष्टि किए गए है। छात्रा ने पुलिस को साक्ष्य दिए थे कि उसे दारोगा ने होटल में ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया था।

इधर,इस कांड का अनुसंधान सीआईडी भी कर रही थी। सीआईडी ने भी अपने अनुसंधान में मामले को सही पाया है कि छात्रा के साथ दारोगा ने दुष्कर्म किया था। इधर मामले के अनुसंधान में पाया है कि दारोगा शशांक कुमार छात्रा को होटल में ले कर गए और उसे रात भर अपने साथ रखा। अनुसंधान के क्रम में होटल की प्रवृष्टि में भी दोनों का नाम अंकित पाया। जिससे यह साबित होता है कि छात्रा ने जो आरोप दारोगा शशांक पर लगाए है वह सही है।