Ranchi:धारदार हथियार से काटकर गुमला के युवक की हत्या,प्राथमिकी दर्ज,पुलिस जांच में जुटी है…

राँची।राजधानी राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटी मोड़ पाहन टोली में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुमला जिले के बसिया निवासी अजय सिंह उम्र 34, पिता स्वर्गीय अन्नु सिंह के रुप में हुई है। मृतक पाहन टोली में आसाराम महतो के मकान में पत्नी के साथ रहता था।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात अज्ञात लोग अजय के घर पहुंचे एवं डरा धमकाकर पत्नी को भगा दिया।रात दो बजे जब पत्नी वापस घर लौटीं तो देखा अजय का शव पड़ा था।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।वहीं क्षेत्र में यह भी चर्चा हैं कि मृतक की पत्नी ने ही आपसी विवाद में अजय की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।हर पहलुओं की जांच कर रही है।