Ranchi:दोस्तों ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या,मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज,आरोपी की तलाश जारी

राँची।जिले के अनगड़ा थाना में एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के कंबो जराडीह के पुटादाग गांव की है।जहां 40 वर्षीय मोहन सिंह मुंडा की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।साथ ही शव को रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मोहन की हत्या उसके दोस्त दिगंबर सिंह मुंडा और महिंद्र मुंडा ने की है इस मामले में अनगड़ा थाना में मृतका की पत्नी और गांव की सहिया रोहिणी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बताया जा रहा है कि गांव के ही दिगंबर मुंडा और महेंद्र मुंडा ने खैनी खाने के बहाने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। तीनों दोस्त एक साथ खैनी खाये। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गयी। इस दौरान मोहन के घर में रखी टांगी से दिगंबर मुंडा ने मोहन के सिर पर प्रहार कर उसे मार डाला और मौके से फरार हो गया। अनगड़ा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।