पलामू:बाप तीन बच्चों की माँ को लेकर फरार हो गया,बेटों ने महिला के पति की हत्या करने की कोशिश की,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

पलामू:झारखण्ड के पलामू में एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने दो लोगों को फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास किया है। मामला ज़िले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का है।जहां मुकेश कुमार मेहता नाम के व्यक्ति को अपने हक की आवाज उठाने के बदले तालिबानी तरीके से सजा देने की कोशिश हुई है।बताया गया कि गांव के ही रहने वाले रवि पासवान और शशि पासवान ने घटना को अंजाम दिया है।पुलिस इनकी तलाश कर रही है।1

आरोपी के पिता पीड़ित युवक की पत्नी को लेकर भाग गया

पीड़ित ने पुलिस के समक्ष दिए गए अपने बयान में कहा है कि चंद्रदेव पासवान नाम का व्यक्ति करीब एक हफ्ते पहले उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। इसका विरोध करने पर चंद्रदेव पासवान के दो बेटों ने घर में घुसकर उसे फांसी पर लटका दिया। न्याय की मांग करने के बदले यह सजा दी गई। ऐन मौके पर पीड़ित की बेटी मौके पर पहुंच गई। पिता को घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ देखा। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना आज रविवार की सुबह करीब सात बजे की है।

नाबालिग बेटी ने शोर मचाया

मुकेश की 10 वर्षीय बेटी निशा ने बताया कि सुबह में दो व्यक्ति घर आए थे। इस दौरान वह बाहर खेल रहे अपने छोटे भाई को देखने चली गई। वापस कमरे में लौटी तो देखा कि पिता फांसी पर लटके हुए हैं। इसके बाद शोर मचाना शुरू किया। मुकेश ने पुलिस को बताया है कि रवि और शशि ने उसे फांसी पर लटकाया था। पत्नी के साथ इन दोनों युवकों के पिता चंद्रदेव पासवान का लंबे समय से प्रेम चल रहा था। एक सप्ताह पहले चंद्रदेव उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। महिला अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर अधेड़ के साथ चली गई।घटना का विरोध करने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच रविवार की सुबह आरोपी के दोनों बेटे घर पहुंचे। बातचीत के बाद मामले को खत्म करने के लिए महिला के पति को ही मारने की कोशिश की। जबरन युवक को फंदे से लटका दिया गया। इससे मामला आत्महत्या में तब्दील हो जाए। बेटी के अचानक पहुंच जाने से जान बच गई। बेटी का शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने मुकेश को फंदे से उतारा। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।