Jharkhand:हजारीबाग में दो अपराधियों ने चायवाले को गोली मारी,गम्भीर रूप से घायल,रिम्स रेफर,24 घंटे दो गोलीकांड..

हज़ारीबाग।शहर के मासीपीडी में पंचशील कॉलोनी में एक चायवाले को दो अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।अस्पताल में उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।गोली उनके दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी है।हालांकि गोली निकल गई है।स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एचएमसीएच लाया गया है।बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।चायवाले का नाम धर्मेंद्र चौरसिया है. इसके पिता का नाम मदनेस प्रसाद है. यह बिहार के औरंगाबाद जिले का देव का निवासी है।पंचशील कॉलोनी में इसका अपना घर है. इस घटना के बाद कॉलोनी में भय का माहौल है।बता दें रविवार को रात में भी गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।उस मामले का अभी तक जांच ही हो रही है।देखा जाय तो हज़ारीबाग में इन दिनों कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।अस्पताल पहुंचे सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज के लिए चिंतनीय बताया।कहा कि वर्तमान सरकार में लॉ एंड ऑर्डर कितनी चरमरा गई है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिना कारण के लोगों पर गोली चलना आम होता जा रहा है।आज हजारीबाग में दो गोलीकांड की घटना इसकी गवाही दे रही है।हजारीबाग पुलिस को भी इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए।