कोर्ट कैंपस में भिड़े पति-पत्नी:जमकर चले लात-घूंसे……लोगों ने मामला शांत कराया….

बिहार के जमुई कोर्ट कैपस में बुधवार को पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले। दरअसल दोनों ने एक-दूसरे पर केस किया है। महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, वहीं पति ने फैमिली कोर्ट में केस किया है।दोनों की तारीख एक ही दिन पड़ गई। इस दौरान पति-पत्नी आमने-सामने हो गए, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पति लोगों से कह रहा है कि देखिए, मुझे मार रही है। जबकि पत्नी उसपर थप्पड़ बरसाती रही।

घटना बुधवार शाम की है। कोर्ट के गेट के पास पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला। विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच कोर्ट के मुख्य गेट पर ही मारपीट होने लगी। वकीलों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।लगभग एक घंटे तक यह ड्रामा सड़क से लेकर कोर्ट परिसर तक चला। मारपीट की घटना से शहर के कचहरी चौक के मुख्य सड़क से लेकर कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच वकील और राहगीरों ने बीच-बचाव कराया।तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोर्ट परिसर का मामला होने के बाद कुछ नहीं कर सकी।

बताया जाता है कि जिले के सोनो थाना क्षेत्र के ढोकली गांव की रहने वाले अंजू कुमारी का अपने पति विपिन कुमार दास से पिछले एक साल से दांपत्य जीवन को लेकर से विवाद चल रहा है।पत्नी अंजू कुमारी बताती है कि मेरी शादी विपिन कुमार लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बिचला टोला साकल गांव के विपिन कुमार के साथ 2022 में शादी हुई थी।शादी के दो-तीन महीने तक अच्छे से रखा उसके बाद मारपीट करने लगा। आज वो कोर्ट में तारीख पर आए थे। नाश्ता करने के लिए कोर्ट गेट से बाहर निकले, तो मेरे पति विपिन कुमार मारपीट करने लगे। मेरा फोन और चेन भी छीन ली थी।

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसे लेकर लड़की ने दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में दर्ज कराया है। लड़के ने फैमिली कोर्ट में लड़की को रखने के लिए मामला दर्ज कराया है। संयोग से दोनों का तारीख एक ही दिन पड़ गई।उन्होंने बताया कि जिला विधिक संघ के गेट के सामने दोनों की मुलाकात हो गई और दोनों के बीच बहस होने लगी। लड़की चप्पल उठाकर लड़के को मारने के लिए दौड़ी। जिसके बाद लड़का भाग गया। लड़की के पूरे परिवार ने मेरे टेबल पर आकर हो हंगामा किया जो गलत है। वकील ने बताया कि एक महीना पहले लड़की ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। जिसके 15 दिन पहले लड़के ने फैमिली कोर्ट में लड़की को रखने को लेकर मामला दर्ज कराया है।