Ranchi:पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या कोशिश ! रिम्स में भर्ती,पुलिस छानबीन में जुटी

राँची।राजधानी राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाला लाजपत राय नगर में रहने वाले एक दंपती ने आपसी विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय सोनू अग्रवाल और उनकी पत्नी 34 वर्षीय मलोबिका सरकार ने आपसी विवाद के जान देने की कोशिश की।दोनों पति-पत्नी को रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार सोनू अग्रवाल और उनकी पत्नी मलोबिका सरकार दोनों के शरीर में जहर के अंश मिले हैं।दोनों का फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी बरियातू पुलिस के साथ-साथ पुनदाग ओपी को भी दे दी गई है।इस सम्बंध में पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के जहर खाने की जानकारी उन्हें नहीं मिला था।किसी ने रिम्स से फोन किया उसके बाद एक पुलिस टीम को रिम्स भेजा गया।वहाँ से जानकारी ली जा रही है।मामले की छानबीन की जा रही है।बताया कि किसी तरह शिकायत पुलिस तक अभी नहीं पहुंची है।मामले की छानबीन जारी है।