गिरिडीह: एक लाख के इनामी नक्सली कार्तिक महतो ने किया सरेंडर

गिरिडीह। झारखण्ड के गिरिडीह जिले में एक लाख के इनामी नक्सली कार्तिक महतो ने सरेंडर कर दिया है। कार्तिक महतो ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है।उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि कार्तिक महतो के सरेंडर करने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार कार्तिक महतो साल 2018-19 तक पारसनाथ की तराई वाले इलाके में सक्रिय रहा था. इस दौरान नुनुचंद महतो और अन्य बड़े नक्सलियों के दस्ते में रहकर उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था. कार्तिक मूल रूप से खुखरा थाना इलाके के जिलिंगटांड़ के रहने वाला है. कार्तिक के ऊपर कई मामले दर्ज हैं।

भाकपा माओवादी संगठन से मोह भंग हो चुका था

लगभग दो दशक तक नक्सली संगठन में रहे कार्तिक का इन दिनों भाकपा माओवादी संगठन से मोह भंग हो चुका था. वह पिछले कई माह से दूसरे प्रदेश में जाकर मजदूरी भी कर रहा था. वापस लौटने पर उसने पीरटांड थाने में सरेंडर कर दिया.

बड़े-बड़े वारदातों को अंंजाम देने लगा था:

जानकारी के अनुसार कार्तिक महतो विवाद के कारण नक्सली संगठन में शामिल हुआ था. उसका अपने से विवाद चल रहा था जिससे तंग आकर वो नक्सली संगठन में शामिल हुआ. इसके बाद वो मारक दस्ते में शामिल होकर बड़े-बड़े वारदातों को अंंजाम देने लगा.