लूट व छिनतई का धंधा में सक्रिय:अपराधी राँची में हर साल एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने की चेन व मोबाइल लूट ले रहे है अपराधी,जानें इस रिपोर्ट से…

–तीन बड़े जिले राँची,धनबाद व जमशेदपुर में राँची अव्वल स्थान पर, 2020 में राँची में हुई सबसे अधिक लूट व छिनतई की घटनाएं

–लूट छिनतई पर नजर रखने के लिए शहर में 30 पीसीआर, 60 टाइगर मोबाइल, 20 शक्ति कमांडो और 19 थानों की गश्ती पुलिस रहती है सड़क पर,फिर भी नहीं रुक रही घटनाएं

-घटनाएं बढ़ने का सबसे बड़ा कारण :- पुलिस पकड़ कर इन्हें जेल भेजती है, लेकिन तीन महीने में छूट कर आ जाते है बाहर और फिर देने लगते है घटना को अंजाम

केस वन–24 जून की सुबह साहित्यकार ऋता शुक्ल बरियातू थाना क्षेत्र में अपने घर से टहलने निकली थी। बाइक सवार दो अपराधी आए और उनके गले से सोने के चेन छिन फरार हो गए। चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए होगी।

केस टू–डोरंडा थाना क्षेत्र में 20 जून की रात 2.15 बजे हिनू पुल के पास अपनी बाइक से काम कर घर जा रहे संजय कुमार को तीन अपराधियों ने रोक कर पहले धक्का दे गिराया, फिर उनके सिर पर प्रहार कर मोबाइल छिन ले भागे।

केस थ्री--15 जून को 41 साल के असीम सिद्दीकी लखनऊ से राँची काम के सिलसिले में आए हुए थे। वे रात 11 बजे चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल चौक के पास फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान होटल कैपिटल रेसिडेंसी के पास जब वे पहुंचे तो एक बाइक पर तीन अज्ञात लोग आए और उनके हाथ से मोबाइल छिन स्टेशन की ओर भाग निकले।

रिपोर्ट:रोहित सिंह।राँची

राजधानी राँची में लूट और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। लूट और छिनतई हो रही है तो वह सिर्फ दो चीजों की एक सोने के चेन और दूसरा मोबाइल। अपराधी चेन लूटने के लिए महिलाओं और मोबाइल लूटने के पुरुषों को अपना निशाना बना रहे है। नतीजा यह है कि राँची में हर साल अपराधी करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के सोने के चेन व मोबाइल की लूट कर रहे है। क्योंकि कोई भी सोने की चेन 60-70 हजार से कम कीमत की नहीं होती। वहीं आजकल हर व्यक्ति का मोबाइल कम से कम 20 हजार रुपए कीमत का इस्तेमाल करता ही है। लेकिन ना तो छिनतई व लूट करने वाले अपराधी उतने पकड़े जा रहे है जितनी लूट हो रही है और ना ही लूट व छिनतई के सामान बरामद हो पा रहे है।राँची में देखे तो लूट व छिनतई की सबसे अधिक 211 मामले 2020 में अलग अलग थानों में दर्ज हुए। वहीं इस साल अबतक लूट व छिनतई के 55 मामले रांची में दर्ज हो चुके है। इनमें मोबाइल लूट के ज्यादा मामले दर्ज हुए।

राँची में लूट और छिनतई की घटना

वर्ष: -कुल घटनाएं:
2019 -184
2020 -211
2021 -154

2022 अबतक 55

जमशेदपुर

वर्ष -कुल घटनाएं
2019 -19
2020 -22
2021 -137

2022 अबतक 41

धनबाद

वर्ष घटनाएं
2019 -26
2020 -34
2021 -38

2022अबतक 14

तीन बड़े जिलों में सबसे अधिक लूट व छिनतई राँची में..

राज्य के तीन बड़े जिले राँची, धनबाद और जमशेदपुर की बात करे तो सबसे अधिक छिनतई व लूट की घटना राँची में ही हो रही है। इन तीन जिलों में जमशेदपुर छिनतई व लूट में दूसरे व धनबाद तीसरे स्थान पर है। लेकिन राँची की तुलना में यहां काफी कम है। रराँची में लूट व छिनतई के वारदात इतने ज्यादा होना चिंता का विषय है।

राँची में इन इलाकों में लूट व छिनतई सबसे अधिक

राँची में लूट व छिनतई के वारदात सबसे अधिक बरियातू, लालपुर, मोरहाबादी, डोरंडा, हिनू, हरमू, चुटिया, जगन्नाथपुर, कोकर, रातू रोड और कांके रोड इलाके में सबसे अधिक हो रही है। इन इलाकों में चार साल पूर्व ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। यहां पुलिस की गश्ती बढ़ाई गई थी ताकि इन इलाको में लूट व छिनतई की घटनाएं कम हो। लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद इन हॉट स्पॉट को लोग भी भूल गए और पुलिस की भी गश्त कम हो गई।

आंकड़ा-पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार…