गिरिडीह:दो महिलाओं के साथ बोलेरो वाहन में सामूहिक दुष्कर्म,दोनों महिला ने घर जाने के लिए लिफ्ट ली थी,दोनों सुबह बेहोशी की हालत में मिली

गिरिडीहःझारखण्ड गिरिडीह और बिहार के जमुई जिला के बॉर्डर इलाके से दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पाई गयी हैं।गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका बदवारा के समीप महिलाएं एक सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में पाई गयी हैं। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही हैं। महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।इधर मामले की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिली।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।पुलिस के सहयोग से महिलाओं को इलाज के लिए गिरिडीह स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है।चूंकि यह मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

क्या है मामला:
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोनों महिलाएं देवघर के देवीपुर स्थित अस्पताल में इलाज कराने गयी हुई थीं।एक महिला सरिया एवं दूसरी महिला गांवा प्रखंड की रहने वाली हैं। शुक्रवार शाम को मौसम खराब होने के कारण उन्हें घर वापस लौटने के लिए कोई सवारी नहीं मिली।कुछ दूर तक महिलाओं ने एक ऑटो रिक्शा में सफर किया। जिसके बाद शाम ढल जाने के बाद दोनों ने एक बोलेरो वाहन से लिफ्ट लिया।वहीं पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बोलेरो में चार लोग पहले से सवार थे। बोलेरो में सवार होने के बाद उन लोगों ने थोड़ी दूर ले जाने के बाद एक महिला को आगे सीट पर बैठाया,फिर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। रात भर उनलोगों ने दोनों महिलाओं को वाहन में लेकर इधर उधर घुमाया और उनके साथ गलत हरकतें की।बोलेरो में बैठे चारो लोगों के द्वारा अलग अलग स्थान पर ले जाकर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की बात बताई जा रही है।जिसके बाद अहले सुबह दोनों को बदवारा के समीप एक सुनसान जगह पर उतार दिया और भाग गए।सुबह जब स्थानीय ग्रामीण नदी के किनारे गए तो उन्होंने महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी गई।दोनों महिलाओं ने से एक की उम्र करीब 35 साल दूसरी की उम्र 45 साल है।मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

महिला के मोबाइल में 1 आरोपी की फोटो

गैंगरेप की शिकार एक महिला के पास एक आरोपी की फोटो होने की बात कही जा रही है। इसलिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दोनों महिला गिरिडीह के गांवा और बिरनी इलाके की रहने वाली है।