झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी: गुरुवार को राजधानी से 41 नए कोरोना पॉजिटिव समेत राज्यभर से 207 नए मामलों की पुष्टि

राँची। झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है।आज गुरुवार को रात 10 बजे तक 207 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें चतरा से 10, धनबाद से 13, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 4, गढ़वा से 32, गिरीडीह से 7, गोड्डा से 3, गुमला से 5, हजारीबाग से 26, जामताड़ा से 3, खूंटी से 1, कोडरमा से 27, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 5, पलामू से 9, रांची से 41, सराईकेला से 10, पश्चिमी सिंहभूम से 4, राज्य में कुल आंकड़े 4783 हुए।

Covid-19 Bulletin: झारखण्ड में 4783 पोजिटिव केस, 2228 सक्रिय केस, 2513 ठीक, 44 मौतें शामिल।

राँची से डिबडीह अरगोड़ा, बरियातू, टाटीसिलवे, रांची, विद्यानगर डोरंडा, धुर्वा, डोरंडा, वर्दमान कम्पोउंड, सदर अस्पताल, सदर अस्पताल, बरियातू, बेड़ो, पुलिस मुख्यालय, गोंदा थाना, सदर थाना, लालपुर थाना, खेलगांव थाना, दीनदयाल नगर, सीसीआर

जमशेदपुर से 2, राँची से 3और गोड्डा से 1 की मौत आज 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

ज्ञात हो कि 15 जुलाई बुधवार को 330 नये पॉजिटिव मरीजों के साथ कोरोना ने झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इनमें रांची से 71, हजारीबाग से 61, रामगढ़ से 30, गढ़वा से 27, जमशेदपुर से 23, लातेहार से 23, गिरिडीह से 19, धनबाद से 17, लोहरदगा से 15, साहेबगंज से 11, चाईबासा से 10, पलामू से 07, चतरा से 05, गोड्डा 02, गुमला से 02, सरायकेला से 02, देवघर से 01, दुमका से 01, जामताड़ा से 01, खूंटी से 01 और सिमडेगा से 01 मरीज मिले थे। इन नये पॉजिटिव मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 4576 हो गयी थी।