Breaking:राँची के अरगोड़ा बस्ती में एक युवक को गोली मारी,घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया,छानबीन में जुटी पुलिस

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है।यह घटना रविवार की रात 9 .30 बजे के करीब बताया जा रहा है।जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अरगोड़ा बस्ती में हुई है।अज्ञात अपराधियों ने ज्ञानी कुमार साहू नाम के युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।आनन-फानन में घायल अवस्था में ज्ञानी कुमार को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।अज्ञात अपराधियों के द्वारा ज्ञानी कुमार के कंधे में गोली मारी गई है।ज्ञानी को किसने गोली मारी वह नहीं देख पाया। इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पाई है।गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।बतााया गया कि युवक अपने चौमिन दुकान में था उसी समय अपराधियों ने गोली मारी है।सम्भवतः कुछ विवाद हुआ है उसी में गोली मारी गई है।गोली युवक के कंधे में फंस गया गया।