राजधानी राँची में हो रहे क्राइम को बाइक दस्ता करेगा कंट्रोल:हर थाना क्षेत्र में पांच बाइक दस्ते का होगा मूवमेंट,गश्ती से लेकर अपराधियों के घर मारेंगे छापा….

 

राँची।राजधानी राँची में बढ़ते अपराध को रोकथाम करने के लिए राँची पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। यह नया तरीका बाइक दस्ता है। जिसे आज एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी ने एक्टिव किया है। यह दस्ता पहले चरण में होली के दौरान एक्टिव होकर शरारती लोगों पर नजर रखेगा। इसके बाद शहर में हो रहे क्राइम को कंट्रोल करने में लग जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम से आज बाइक दस्ते को सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने रवाना किया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में इन बाइक दस्ते का मूवमेंट भी होने लगा है।

शहर के आठ थाना क्षेत्र में रहेंगे एक्टिव

इस दस्ते में कुल 40 बाइक हैं। जिनमें 80 पुलिस पदाधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है। शहर के आठ थाना क्षेत्र में इस बाइक दस्ते को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच पांच बाइक दस्ते को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने ब्रीफिंग कर रवाना किया है। मौके पर सीसीआर डीएसपी राम सामद, इंस्पेक्टर बिमल किंडो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। पुलिस की माने तो इनकी मदद से शहर के उन जगहों पर भी होने वाले क्राइम को रोका जा सकता है, जहां पुलिस के चार चक्के वाले वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए वायरलेस से सभी को लैस किया गया है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता के मुताबिक यह बाइक दस्ता ने केवल अपने निर्धारित थाना क्षेत्र में केवल गश्ती करेगा, बल्कि इनमें तैनात पदाधिकारी अपराधियों को चिन्हित भी करेंगे। उनके घरों में ये रेड भी करेंगे। अपराधियों पर नकेल कसने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बाइक दस्ते को ब्रीफ भी किया गया है। उनके माध्यम से अपराधियों की गिरफ्तारी, आर्म्स की रिकवरी, नार्कोटिक्स की बरामदगी भी करने की कोशिश होगी। इसके अतिरिक्त कहीं लॉ एंड ऑर्डर में दिक्कत आती है तो वे तत्काल लोकेशन पर मूव कर समस्या को हल करेंगे।

हुड़दंगियों से निपटने के लिए लगाया जिग-जैग बैरिकैडिंग

होली के दौरान तेज गति से वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वाले लोगों को नियंत्रित करने के लिए राँची ट्रैफिक पुलिस ने शहरी क्षेत्र में Zig-Zag बैरिकेडिंग लगाने का निर्णय लिया गया है। ये बैरिकैडिंग आज रात रात्रि 11 बजे से 27 मार्च की सुबह सात बजे तक लगा रहेगा।

इन क्षेत्रों रहेगा Zig-Zag बैरिकेडिंग