अभिनव कुमार बने राँची पुलिस के सार्जेंट मेजर

सार्जेंट मेजर अभिनव कुमार (फाइल फोटो)

राँची। अभिनव कुमार बने राँची जिला पुलिस के सार्जेंट मेजर। इससे संबंधित अधिसूचना रांची एसएसपी सुरेंद्र झा के द्वारा जारी कर दी गई है। एसएसपी के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि राजेश कुमार रंजन परिचारी प्रवर प्रथम पुलिस केंद्र रांची की प्रतिनियुक्ति पुलिस मुख्यालय रक्षित परिवहन में कर दी गई है। अभिनव कुमार को परिचारी प्रवर प्रथम पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है इसके अलावा रमेश कुमार मंडल को परिचारी प्रवर यातायात रांची में पदस्थापित किया गया है।