पत्नी को राँची एयरपोर्ट छोड़कर जमशेदपुर लौट रहे पति की सड़क दुघर्टना में मौत….

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत राँची-टाटा मार्ग के जामचुआं में हुई सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर निवासी अनित कुमार मिश्रा (41) की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मृतक अपनी पत्नी को राँची एयरपोर्ट छोड़कर जमशेदपुर लौट रहे थे।इसी बीच जामचुआं में उनकी वरना कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें अनित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।