पहाड़ के किनारे झाड़ियों में महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका….पुलिस जांच में जुटी है….

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के केंदुआटांड़ पहाड़ी के किनारे झाड़ियों में एक आदिवासी महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने बुधवार की रात को महिला के शव को घटनास्थल से बरामद किया।गुरुवार सुबह उसकी पहचान रूपन पंचायत की गुड़िया मुर्मू के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रूपन पंचायत में केंदुआटांड़ पहाड़ी के किनारे झाड़ियों के बीच बुधवार की शाम एक आदिवासी महिला का अर्धनग्न शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार की रात को ही पुलिस ने शव को घटनास्थल से बरामद किया। गुरुवार सुबह शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि धनबाद के केंदुआटांड़ गांव के कई बच्चे बुधवार की शाम पहाड़ के किनारे जंगल की ओर घूमने निकले थे।इसी क्रम में किसी ने नाले की झाड़ियों में एक महिला का शव देखा। ये लोग भागे-भागे गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। धीरे-धीरे बात फैल गई, लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से लोग पहाड़ी पर जाने से कतरा रहे थे।

इस बीच मुखिया सतीश मुर्मू को सूचना मिली, तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूर्वी टुंडी के थानेदार को इसकी सूचना दी। पुलिस रात को ही ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर गई और काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर थाने ले आई।

मृतका के परिजन गुरुवार सुबह थाना पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान पिपराटांड़ गांव निवासी गुड़िया मुर्मू (35) के रूप में की।परिजनों ने बताया कि महिला 3 बच्चों की माँ थी।वह मानसिक रूप से कमजोर थी। रविवार से ही वह लापता थी।परिजन जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे थे। मृतका का पति महीमन मुर्मू दैनिक मजदूरी करता है।

पुलिस और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि संभवत:महिला से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई।साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इस महिला की मौत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।