जमशेदपुर:घर में घुसकर युवक को मारी गोली,घटना थाना से कुछ ही दूरी पर हुई,घायल को अस्पताल में भर्ती कराया…

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह-सुबह फायरिंग हो गई।मोनू नामक युवक को गोली लगी है।उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया हैमबताया जा रहा है कि दो गुटों की आपसी रंजिश में फायरिंग हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धू कान्हू मैदान के पास रहने वाले बिजय कुमार सिंह उर्फ़ मोनू को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी।बागबेड़ा थाना से कुछ दूरी पर ही यह घटनास्थल है। सुबह करीब 9.30 बजे की यह घटना है।गोली उसके पेट और हाथ में लगी है।उसके साथ घर की किसी महिला को भी गोली लगने की सूचना है।मोनू अखिलेश सिंह गैंग से जुड़ा रहा था और हाल ही में कन्हैया सिंह से भी उसका विवाद था।

इधर घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा निवासी मोनू के घर में करीब चार हथियारबंद अपराधी घुसे और उस पर फायरिंग शुरु कर दी। वह भागा और एक महिला सामने आ गई।गोली मोनू को लगी और एक महिला को भी लगी।इसके बाद अपराधी आराम से भाग निकले। मोनु को तत्काल टीएमएच ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। उसके पेट और हाथ में गोली लगने की बात सामने आयी है।