दुमका:बासुकीनाथ में जमशेदपुर के एक कांवरिया की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी है पुलिस….

दुमका।झारखण्ड दुमका जिले के बासुकीनाथ में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी है।श्रावणी मेले के दौरान भी अपराधी काफी सक्रिय हैं और घटना को अंजाम देने से चूक नहीं रहे है।बासुकीनाथ स्थित नंदी चौक पर घटना को अंजाम दिया गया जहां एक बम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बासुकीनाथ धाम स्थित नंदी चौक पर अज्ञात अपराधियों ने एक कांवरिया को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।कांवरिया की उम्र 40 साल थी, उसका नाम अमर सिंह है और वह जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले थे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वे लोग बोलबम की यात्रा पर आए थे।बाबाधाम और बासुकीनाथ में पूजा कर वापस अपने घर जमशेदपुर के मानगो स्थित कृष्णा नगर जा रहे थे।चाय पीने के लिए वे लोग नंदी चौक पर रुके।इसी बीच वहां आए तीन अज्ञात अपराधियों ने अमर सिंह पर गोली चला थी।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।गोली मारने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

गौरतलब है कि दुमका में अभी भक्तों का जमघट लगा हुआ है। पूरा जिला केसरियामय है। दूर-दूर से कांवरिया भगवान शिव की पूजा करने के लिए दुमका के बासुकीनाथ पहुंच रहे हैं।पूरा माहौल भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान रहता है।इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की गश्त भी जारी है।ऐसे में इस तरह के वारदात को अपराधियों द्वारा अंजाम दे देना, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

बताया जाता है कि मानगो गौड़ बस्ती के रहने वाले अपराधी अमरनाथ अपने परिवार जिसमें माँ, पत्नी, बच्चा, भतीजा और अन्य दो दोस्तों के साथ बाबाधाम गए थे। यह घटना रात साढ़े 11 बजे की बताई जाती है रात में वे नंदनी चौक के पास धर्मशाला में ठहरे थे। तभी उसने अपने साथी से गाड़ी लाने को कहा।जहां बम के भेष में आये तीन की संख्या में अपराधियों ने झोले से पिस्तौल निकालकर उसपर गोलियां चला दी।गोली उसके सर में लगी।

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को जमशेदपुर लाया जायेगाअमरनाथ परमजीत गैंग की कमान संभाल रहा था। बुधवार को जहां मानगो ग्रीन सिटी में जमीन कारोबारी प्रदीप ओझा पर रंगदारी के लिए हुए हमले में उसके गुर्गों का नाम आया था। वहीं इधर, गुरुवार रात को ही घाटशिला में उसके गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।