हजारीबाग: इचाक के बोंगा गांव में करंट लगने से युवक की मौत,खेत में काम करने जा रहे थे…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत बोंगा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे करंट लगने से 33 वर्षीय संतोष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम सरजू महतो बताया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार खेत में काम करने जा रहे थे। खेत की पटवन (सिंचाई) के लिए बिछाए गए बिजली के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। बताया जा रहा है कि तार कहीं से कटा हुआ था और इसकी जानकारी संतोष को नहीं थी। इसी दौरान वह करंट प्रवाहित कटे तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।इस हादसे के बाद बोंगा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!