Ranchi: हिंदपीढ़ी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी युवक गिरफ्तार,परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
राँची।राजधानी राँची में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजन सामने आए और आरोपी के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में लिखित आवेदन दिया।
परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
नाबालिग से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीड़िता की सुरक्षा और मामले की कानूनी प्रक्रिया पर भी ध्यान दे रही है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों और आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।

