सिल्ली में घर के बरामदे में चल रहा था प्रतिबंधित मांस का’टने-बेचने का खेल, पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार
राँची।घर के बरामदे में प्रतिबंधित मांस काटने और उसकी बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि एक घर के बरामदे में प्रतिबंधित मांस काटने के साथ उसकी बिक्री का काम चल रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामला सिल्ली थाना क्षेत्र के कलवाडीह गांव का है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे मुरी ओपी पुलिस को सूचना मिली कि कलवाडीह निवासी जमीन अंसारी के घर के बरामदे में प्रतिबंधित मांस काटा जा रहा है और उसकी बिक्री भी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलवाडीह निवासी जमील अंसारी (पिता कमालुद्दीन अंसारी), मंजुर आलम (पिता नूर मोहम्मद) और सूलुमजुड़ी निवासी मो. कुर्बान (पिता स्वर्गीय मो. यासीन मोमिन) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
इस मामले में सिल्ली थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 325(3)(5), झारखण्ड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम, 2005 की धारा 12/13 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कलवाडीह गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

