Ranchi:बहन के साथ प्रेम-प्रसंग का विरोध करना नाबालिग को मंहगा पड़ा,बेहरमी से कर दी हत्या…दो आरोपी गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में हुए 16 वर्षीय वसीम मंसूरी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वसीम की हत्या उसकी बहन से प्रेम प्रसंग की वजह से अंजाम दिया गया। पंडरा मुस्लिम बस्ती का रहने वाले वसीम मंसूरी का शव 4 फरवरी को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किया गया था।पुलिस ने खुलासा किया है कि वसीम मंसूरी की हत्या उसकी बहन से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए पुराने विवाद के कारण उसके साथ काम करने वाले साहिद असारी ने मुसरफ असारी के साथ मिलकर की। वसीम की हत्या चाकू और लाठी से मारकर निर्मम रुप से कर दी थी।शव को छिपाने के इरादे से निर्माणाधीन अपार्टमेंट के लिफ्ट के नीचे पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया था। पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 4 फरवरी 2026 की सुबह अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन अपार्टमेंट के लिफ्ट के नीचे जमे पानी में मंसूरी का शव बरामद किया गया।सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त 2 फरवरी से लापता वसीम मंसुरी के रूप में की।प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बनता दिखा। इस कांड की गंभीरता देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी (नगर) ने एक डीएसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की।इस टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से शक के आधार पर साहिद व मुसरफ असारी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद हत्या कांड का खुलासा हुआ।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि साहिद का वसीम (मृतक) की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जनवरी 2026 को लोहरदगा में साहिद को वसीम और उसके परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस बदले की आग में साहिद ने मुसरफ के साथ 2 फरवरी को साजिश रची।काम के बहाने वसीम को लाजपतनगर पुंदाग के अनसूल अपार्टमेंट के सामने निर्माणाधीन भवन के प्रथम तल के कमरे में बुलाया। वहां दोनों ने चाकू व लाठी से कई वार करके वसीम की हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए ग्राउंड फ्लोर के लिफ्ट स्पेस में बने पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा चाकू, डंडा, साहिद का खून लगा हरा सर्ट, नीला जींस, स्मार्टफोन व मुसरफ का रियलमी स्मार्टफोन बरामद कर लिया।
बताया गया कि मुख्य आरोपी शाहिद शादीशुदा है और मृतक उसके साथ पेंट पुट्टी का काम करता था।इसलिए घर आना जाना था।इसी दौरान मृतक की बहन के साथ प्रेम सम्बन्ध हो गया।जिसका मंसूरी विरोध करता था।

