Ranchi:कार्पेट व घर की सफाई का सामान बेचने के नाम पर बुजुर्ग महिला को झांसे में लिया फिर 1.75 लाख के जेवरात ठग कर भागे युवक……

 

–जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर की घटना,दो युवकों ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, लाल बाइक से गहने लेकर भागे

राँची।घर के कार्पेट व अन्य सफाई का सामान बेचने की बात कह दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से करीब 1.75 लाख रुपए मूल्य के जेवरात ठग फरार हो गए। इस संबंध में हवाई नगर रोड नंबर दो निवासी महिला की बेटी सोनाली चौधरी ने दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि कि उनकी मां दिप्ती चौधरी घर में काम काज कर रही थी। दिन के एक से डेढ़ के बीच दो युवक आए। दोनों ने कहा कि वे युरेका हार्पिक क्लीनर की ओर से कार्पेट व घर की सफाई के सामान का प्रमोशन कर रहे है। उन युवकों ने कहा कि घर में किसी तरह का डस्ट हो उसकी सफाई आसानी से हो सकती है। दोनों युवकों ने महिला से तांबे का बर्तन मंगवाया। फिर उसे युवकों ने साफ कर दिखा दिया। इसके बाद महिला को झांसे में लेकर दोनों युवकों ने कहा कि चांदी भी उनके केमिकल से साफ हो जाता है। महिला ने अपनी चांदी की अंगूठी उन्हें दिया। उन लोगो ने उसे भी साफ कर दिया।

सोने का गहने भी साफ करते है लालच दिया, फिर गर्म कराने के ले गए

तांबे व चांदी को साफ करने के बाद दोनों युवकों ने महिला को सोने के जेवरात साफ करने का लालच दिया। महिला ने अपने गले से चेन, हाथ की अंगूठी और घर में रखा एक नेकलेस साफ करने के लिए दे दिया। दोनों युवकों ने महिला से एक कटोरी मंगवाई। उसी कटोरी में युवकों ने महिला से उनके गहने रखवाए। फिर कहा कि इसे गैस पर बैठा दे। दोनों युवक महिला के साथ उनके किचन तक पहुंच गए। किचन में पहुंच दोनों युवकों ने कटोरी को ढक्कन से ढकने के लिए कहा। महिला ने ढक्कन निकाला तो उन लोगो ने अपने हाथ में ले लिया। फिर कटोरी को ढकने के बहाने उसमें रखे गहने को निकाल लिया। दोनों गहने निकाल किचन से भाग निकले। महिला ने शोर भी मचाला, लेकिन दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। दोनों लाल रंग की बाइक से उनके घर पहुंचे थे।