महिला ने डॉक्टर पति पर लगाया अप्राकृतिक यौनाचार,गर्भपात कराने व प्रताड़ना का आरोप,मामला दर्ज

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में कदमा थाना क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार और जान से मारने की कोशिश करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला डॉक्टर ने कदमा थाना में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पत्नी ने कहा कि पति ने जान मारने की नीयत से मारपीट की, ओढ़नी से गला दबा दिया, मुंह में कपड़ा ठूंसकर भी मारपीट की। अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पति-पत्नी दोनों दंत चिकित्सक है। पति शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल में कार्यरत है। महिला कदमा थाने क्षेत्र में रहती है, मूलरूप से वह ओडिशा की निवासी है। उन्होंने प्रेम विवाह किया था। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर पति गर्भपात करा देते हैं। वह प्रताड़ना से तंग आ गई है। पति उसके साथ घिनौनी हरकत करते थे।

पीड़िता का आरोप है कि पति दोस्तों के साथ बैठने और विरोध करने पर रॉड से दागते थे। हमेशा मायके से पैसा मांगकर लाने का दबाव बनाते थे। इसी सदमे में 30 नवंबर 2019 को मेरे पिता का निधन हो गया।महिला ने बताया कि आठ फरवरी, 2023 को भी पति ने बेरहमी से मारपीट की। पिता की मौत के बाद माँ से फ्लैट खरीदने को पैसे मांगकर लाने को कहा जाता था। किसी तरह वह जान बचाकर भागी।

महिला के अनुसार 15 दिसंबर, 2013 को उसकी शादी पटना में हुई थी। दहेज में 10 लाख के जेवरात और रुपये दिए गए थे।कदमा थाना के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच हो रही है।