धनबाद:अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे पैदल चल रहे युवक को रौंदा,दर्दनाक मौत

धनबाद।जिले के महुदा-कतरास फोरलेन पर लिलोरी पार्क के पास शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। युवक सड़क के किनारे पैदल जा रहा था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर छानबीन की उसके बाद शव कब्जे में लेकर थाना ले गई।कतरास थाने की पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। वहीं, घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। हालांकि, कोई उसे आमटांड़ तो कोई कतरास का बता रहा था मगर किसी को स्पष्ट नहीं था कि युवक का घर कहां है।

युवक की उम्र करीब तीस साल के आसपास है। उसके पहनावे से कयास लग रहे कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता होगा। युवक ने नीले रंग की जींस और पीले रंग की बनियान पहन रखी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजगंज की ओर से महुदा की ओर जा रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। युवक पैदल ही जा रहा। घटनास्थल पर जगह-जगह मांस बिखर गया। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि महाशिवरात्रि का दिन है। संभव है कि रात किसी मंदिर में प्रसाद लेने गया हो।पुलिस जांच में जुटी है।