तबादला:राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारी का किया तबादला,धनबाद एसएसपी बने संजीव कुमार

राँची।झारखण्ड में फिर ट्रांसफर पोस्टिंग हुआ है।सरकार ने सोमवार को राज्य के 8 आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है।धनबाद के एसएसपी का तबादला कर दिया गया।वहीं पलामू एसपी को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है।इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गयी है।

कौन कहां गए

–पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत संजय लाटकर को ए़डीजी अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है।
–धनबाद एसएसपी के पदस्थापित असीम विक्रांत मिंज को कोल्हान डीआईजी बनाया गया है।
–डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा के पद पर पदस्थापित नरेंद्र सिंह को हजारीबाग रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
–डीआईजी कोल्हान के पद पर पदस्थापित राजीव रंजन सिंह को जैप डीआईजी राँची बनाया गया है।
–रेल डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को डीआईजी एसीबी राँची बनाया गया है।
–डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित मयूर पटेल को डीआईजी बोकारो रेंज बनाया गया।
–पलामू एसपी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को धनबाद एसएसपी बनाया गया है।
–एसीबी एसपी के पद पर पदस्थापित चंदन सिन्हा को पलामू एसपी बनाया गया है।