झारखण्ड तबादला एक्सप्रेस: राज्य में 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला

राँची। राज्य सरकार ने सोमवार शाम 31 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर दी है. रवि शंकर शुक्ला को दुमका और संदीप सिंह को धनबाद का डीसी नियुक्त किया गया है।

जानें कौन अधिकारी कहां गए

मेदिनीनगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं.
बोकारो डीसी राजेश सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
धनबाद डीसी उमाशंकर सिंह को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया है।
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव ए डोडे को समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है।
दुमका डीसी राजेश्वरी बी को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी का कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निर्देशक रवि शंकर शुक्ला को दुमका का डीसी बनाया गया है।
रामगढ़ डीसी संदीप सिंह को धनबाद का डीसी नियुक्त किया गया है।
कोडरमा डीसी घोलाप रमेश गोलप को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का निदेशक बनाया गया है।
चतरा डीसी दिव्यांशु झा को झारक्राफ्ट का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
पाकुड़ डीसी कुलदीप चौधरी को बोकारो का डीसी नियुक्त किया गया है।
मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन को पाकुड़ का डीसी नियुक्त किया गया है।
हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त माधवी मिश्रा को रामगढ़ का डीसी बनाया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव आदित्य रंजन को कोडरमा का डीसी बनाया गया है।
गोड्डा की डीडीसी अंजलि यादव को चतरा डीसी नियुक्त किया गया है।
लोकेश मिश्रा को कोडरमा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।
धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार को गोडा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव गरिमा सिंह को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
वित्त विभाग में संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को डीडीसी पलामू नियुक्त किया गया है।
धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार सिंह को पर्यटन निदेशक बनाया गया है।
राँची एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता को राँची एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है।
बरही एसडीओ कुमार ताराचंद को धनबाद का एडीएम लॉ एंड आर्डर नियुक्त किया गया है।
चास एसडीओ शशि प्रकाश सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
रामगढ़ एसडीओ कीर्तिश्री जी को बोकारो क्षेत्र विकास प्राधिकार का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है।
गिरिडीह एसडीओ प्रेरणा दीक्षित को आदित्यपुर क्षेत्र विकास प्राधिकार का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है।
बुंडू एसडीओ समीरा एस को मेदिनीनगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत दीपक कुमार दुबे को राँची एसडीओ नियुक्त किया गया है।
दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को चास का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत सैयद रियाज अहमद को खूंटी का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत सौरव कुमार भुवानिया को मधुपुर एसडीओ नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत जावेद हुसैन को रामगढ़ एसडीओ नियुक्त किया गया है।
प्रतीक्षारत संदीप कुमार मीणा को धालभूम जमशेदपुर का एसडीओ नियुक्त किया गया है।