ग्राम प्रधान और गांववालों का शर्मनाक फैसला:प्रेमी को महिला के घर पकड़ा तो महिला और पुरुष को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया,महिला के बयान पर ग्राम प्रधान सहित कई लोगों पर मामला दर्ज,पुलिस कार्रवाई में जुटी है

दुमका। झारखण्ड के दुमका जिला की शर्मनाक घटना है जहाँ दबंगो ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है।घटना बड़तल्ली पंचायत के ग्राम प्रधान ने बीते सोमवार को एक शर्मनाक फैसला सुनाकर मानवता को शर्मसार कर दिया। ग्राम प्रधान व दंबग किस्म के कुछ गांववालों ने एक महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा। इसके बाद दोनों को निर्वस्त्र कर गांव में एक किमी तक घुमाया।वहीं रात में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दोनों को छुड़ाया।इधर महिला के बयान पर ग्राम प्रधान समेत चार को नामजद किया गया है और 50 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

बताया गया कि बड़तल्ली पंचायत के एक गांव की एक आदिवासी महिला का पति तीन साल पहले एक मामले में जेल चला गया था। उसके बाद से वह मजदूरी कर अपना व तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। इसी दौरान कोल्हडिय़ा गांव के एक गैर आदिवासी दो बच्चों के पिता से उसकी पहचान हो गई। दोनों प्रेम करने लगे। सोमवार की शाम महिला के बुलाने पर उसका कथित प्रेमी उसके घर आया था। गांव के लोगों को इसकी भनक लगी। उन्होंने ग्राम प्रधान को बताया। उसके साथ कई ग्रामीण महिला के घर गए और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने फैसला सुनाया कि दोनों को निर्वस्त्र कर घुमाया जाए। इस बीच किसी ने तस्वीर वायरल कर दी। देर रात पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस निरीक्षक उमेश राम गांव गए और दोनों को छुड़ाकर थाना लाए।

इधर ग्रामीणो का आरोप है कि दोनों में अवैध संबंध है।आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद उन्हें सजा दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध जैसी कोई बात नहीं है। महिला ने अपने पति के केस के सिलसिले में पुरुष को बुलाया था। अवैध संबंध के शक में दोनों को पकड़कर गांव में घुमाया गया।महिला के बयान पर मामला दर्ज की गई है।आगे की कारवाई जारी है।

ऐसे मामले में लोगों को सोचना चाहिए।ऐसा करना संगीन अपराध है।किसी महिला व पुरुष को निर्वस्त्र कर घुमाना बेहद शर्मनाक और क्रूरतापूर्ण कृत्य है। हम इंसान हैं, एक-दूसरे से इंसानियत का व्यवहार करना चाहिए। कानून को किसी भी सूरत में हाथ में नहीं लेना चाहिए।