राजधानी राँची में चेन स्नैचरों का आतंक..पुरुष और महिला से चेन छिनतई..दो थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम…..
1.दिनदहाड़े धुर्वा सब्जी मार्केट में युवक से चेन छीनी,कार में सब्जी रखते समय वारदात…
2.दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनी, इंडियन बैंक के सामने वारदात..
घटना नम्बर 1:
रँची। धुर्वा शहीद मैदान सब्जी मार्केट में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की एक और घटना सामने आई है। धुर्वा स्थित शहीद मैदान सब्जी मार्केट में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़ित अभिषेक कुमार (36) ने बताया कि वह अपने परिचित अनुपम कुमार के साथ चार पहिया वाहन से सब्जी खरीदने आए थे। करीब 12:50 बजे जब वह सब्जी का थैला कार में रखकर बाहर निकले, तभी पीछे से आए बदमाशों ने चेन छीन ली। बाइक का आंशिक नंबर 8319 बताया गया है। दोनों आरोपी हेलमेट पहने थे; चालक सफेद शर्ट और पीछे बैठा युवक नीली टी-शर्ट में था। वारदात के बाद वे बिरसा चौक की ओर भाग निकले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
घटना नम्बर 2:
राजधानी में चेन स्नैचिंग की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़िता रूपा रानी (39) ने बताया कि वह शाम करीब 5:15 बजे अपनी देवरानी के साथ कडरू मेन रोड होते हुए साईं मेडिकल की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान करीब 5:30 बजे विपरीत दिशा से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से लाल रूबी और हीरे के लॉकेट वाली सोने की चेन झपट ली और तेजी से फरार हो गए। घटना इंडियन बैंक के सामने हुई। पीड़िता ने मामले में अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान की कोशिश जारी है।

