छत्तीसगढ़ में 2 ट्रकों की भीषण टक्कर से लगी आग,झारखण्ड के चालक और खलासी जिंदा जले…

 

गढ़वा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में सीमेंट से भरी ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। दोनों झारखण्ड के गढ़वा जिले के रहने वाले थे।घटना कोरबा के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जहां मंगलवार (24 फरवरी) सुबह करीब 8 बजे केंदई झरना के पास कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। आगजनी में सीमेंट भरे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर बाहर नहीं निकल पाए। दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। दोनों गढ़वा के रहने वाले थे।जानकारी के मुताबिक, कोयला लोड ट्रेलर कोरबा से आ रहा था। सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का ड्राइवर वाहन से कूदकर बाहर निकल गया।जबकि सीमेंट ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर केबिन में फंस गए। इस दौरान आग तेजी से फैल गई और दोनों चपेट में आ गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन कटघोरा से आता है, इसलिए घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हो गई।

मृतकों में ये शामिल

1.फैजान अंसारी (22), ड्राइवर, निवास,झारखण्ड के गढ़वा जिला, बिरबन्धा गांव
2.एनामुलहक़ अंसारी (22) हेल्पर, निवासी झारखण्ड

कोरबा में आगजनी की घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर और हेल्पर का शव बाहर निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि मोरगा चौकी या टोल नाका पर दमकल वाहन की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके।

error: Content is protected !!