भगवान की भक्ति में डूबा था परिवार, जामताड़ा के घर में चोरों में ने कर लिया हाथ साफ,कैश और लाखों जेवरात की चोरी..

 

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा शहर के न्यू पांडेडीह मुहल्ले में सोमवार की रात बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।वारदात में चोरों ने 3 लाख 62 हजार रुपये नकद के साथ-साथ करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ली।चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश सिंह अपने पैतृक घर सहरजोरी गांव गये हुए थे। उन्हें देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरजोरी गांव में सूर्याहू पूजा में सपरिवार शामिल होना था इसी कारण जामताड़ा स्थित उनका न्यू पांडेडीह वाला घर कई दिनों से बंद था।

बताया जाता है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ा और अलमारी व अन्य संदूकों को खंगाल कर नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गये। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा दिखा, जिसके बाद घटना की सूचना पीड़ित और पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!