कोयला घोटाले में एलबी सिंह को ईडी ने भेजा समन,इडी ने भाई को भी समन भेजकर बुलाया था,नहीं पहुँचा…
राँची।झारखण्ड में कोयला घोटाले की जांच कर रही ईडी टीम ने धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस किया है। एसीबी ने नवंबर 2025 में एलबी सिंह, नरेश गोयल, अमर मंडल समेत अन्य कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद अलग-अलग समय पर सभी को नोटिस किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को ईडी ने एलबी सिंह उर्फ लालबाबू सिंह को नोटिस किया है। ईडी ने मंगलवार को ही एलबी सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह को भी समन भेजकर बुलाया था। हालांकि, वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।
ईडी ने कोयला घोटाले में अमर मंडल से भी बीते दिनों पूछताछ की थी।ईडी सूत्रों के अनुसार, अमर मंडल दुमका में कोयला व बालू के अवैध कारोबार से भी जुड़ा रहा है। ईडी की टीम ने अमर मंडल से भी उसके व उसके परिजनों के आय के स्रोत, आय व्यय का समूचा ब्यौरा मांगा था। ईडी अमर मंडल के द्वारा अवैध कमायी की मनी लाउंड्रिंग की पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही ईडी कोयला घोटाले व इससे जुड़े केस में पहली चार्जशीट दायर कर सकती है।

