Ranchi:पुलिस के जवान ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,ग्रामीणों में आक्रोश,सड़क जाम किया,आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं

राँची।राजधानी राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।दुष्कर्म का आरोप नगड़ी थाना के एक जवान पर लगा है। इस घटना से नाराज गांव वालों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। आरोपी नगड़ी थाना का जवान है। ग्रामीणों ने सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि महिला से जवान ने दुष्कर्म कर धमकी दी है।किसी को नहीं बताने के लिए। वहीं नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी।पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

कॉन्स्टेबल ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित तुसमु गांव में कॉन्स्टेबल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। कॉन्स्टेबल का नाम रवि मिश्रा है और वह नगड़ी थाना में पोस्टेड है। कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टिकरा टोली बस्ती में रहता है और वह मूल रूप से चतरा जिले का रहने वाला है। आरोप है कि कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा झाड़-फूंक भी करता है। झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म किया है। बताह जाता है कि आज सुबह महिला अपने पति और सास के साथ रवि मिश्रा के घर गई थी। रवि मिश्रा महिला के पति और सास को घर के बाहर रोक दिया और उसके बाद झाड़ फूक कर महिला के साथ दुष्कर्म किया है।ये महिला का आरोप है।हालांकि जिस पुलिस वाले पर आरोप लगा है।उन्होंने आरोप को गलत बताया है।वहीं आरोपी पुलिसवाले कि गिरफ़्तारी की सूचना है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।