Ranchi:डायन बिसाही के आरोप में 3 लोगों की हत्या,शव गांव से 3 KM दूर पहाड़ से खाई में फेंका,2 शव बरमाद,गांव में पुलिसबल तैनात,आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में तीन महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि डायन बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है।और शव को थाना से करीब 25 किलोमीटर दूर पहाड़ की खाई में फेंक दिया। यह घटना सोनहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में हुई है। जहां रविवार को डायन बिसाही के आरोप तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई।घटना की सूचना दोपहर में मिलने पर पुलिस मौके पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पांच थाना की पुलिस मौके पर पहुँची।देर शाम पहाड़ के उप्पर से दो शव बरमाद की है।शवों को कब्जे में लेकर थाना लाया है।आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।बताया कि रात में तीसरे शव ढूढने के दौरान हाथी का झुंड आ जाने से खोजबीन रोक दिया है।सुबह शव का खोजबीन की जाएगी।वहीं बताया गया अभी तक किसी ग्रामीणों ने ये नही बताया कि कितने लोगों की हत्या हुई।तीन चार महिलाओं की हत्या की बात सामने आई है ! जिसमें पुलिस ने दो शवों को बरामद कर लिया है।बांकी की तलाश कर रही है।

इस सम्बंध में बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि सोनहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,घटना की सूचना मिलने पर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचें।बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिए जानकारी के बाद एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में बुंडू,तमाड़,राहे, दशम फॉल और सोनाहातू थाना प्रभारी और पुलिसबल के साथ शवों की खोजबीन शुरू की।एसडीओपी ने बताया कि करीब 6 घन्टे बाद एक पहाड़ के बाद दूसरे पहाड़ के ऊपर खाई से दो शव बरामद किया गया है।तीसरे का शव बरामद नहीं हो पाया है।डीएसपी अजय कुमार ने बताया रात होने के कारण कुछ हाथियों का झुंड आ गया जिससे तीसरे शव को नहीं खोजा जा सका है।बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।पूछताछ जारी है।पुलिस गांव में कैंप कर रही है। फिलहाल हत्या किसने की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है।और छापेमारी जारी है।

इधर कुछ के अनुसार ,राणाडीह में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए वृद्ध महिला सहित तीन महिलाओं की बेहरमी से हत्या कर दी गयी. बताया गया कि एकलव्य विद्यालय, तमाड़ का छात्र राणाडीह निवासी रामसकल सिंह मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सिंह मुंडा का सांप काटने मौत हो गया था। इस घटना पर ग्रामीणों ने ओझा को गांव लाया गया। ओझा ने ग्रामीणों को अंधविश्वास में रखते हुए गांव में डायन बिसाही का बात कही। साथ ही कहा कि जिस घर में डायन है, उसी घर में एक दिन के अंदर घटना की संभावना है।

इधर बताया जाता है कि ओझा के कहे अनुसार, दूसरे दिन उसी गांव के अभिमन्यु सिंह मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र ललित सिंह मुंडा को सांप ने काट दिया। जिसमें इलाज के माध्यम से बचाया गया. इस घटना के बाद ओझा के अंधविश्वास को विश्वास मानते हुए ग्रामीणों की उक्त गांव में बैठक रखा गया तथा बैठक में अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी (45 वर्ष) को डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करते हुए डायन होने की बात कबूले को कहा गया. इसपर राईलू देवी ने दो वृद्ध महिला ढोली देवी और आलोमनी देवी का नाम बता दिया. इसके बाद तीनों महिला को राणाडीह के समीप पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दिया गया