राँची पुलिस ने कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह को दिल्ली से किया गिरफ्तार…

राँची।कई सालों से फरार कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह को राँची पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।झारखण्ड ,बिहार,और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात अपराधी को राँची पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।बता दें ऋषभ सिंह उर्फ सन्नी पिछले पांच सालों से फरार चल रहा था।कुख्यात लव कुश शर्मा के गिरफ्तारी के बाद राँची पुलिस के लिए सन्नी सिंह की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है।

राँची सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला सन्नी सिंह कुख्यात अपराधी है।एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर लगातार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।इसी दौरान एसएसपी को यह सूचना मिली कि सन्नी दिल्ली को अपना ठिकाना बनाए हुए हैं।सूचना की पुष्टि होने के बाद राँची पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर सन्नी को धर दबोचा।दरअसल,बोकारो जिले में रेलवे साइडिंग पर बमों से हमला कर पिछले साल सन्नी ने काफी दहशत फैलाई थी।उस दौरान राँची के सुखदेव नगर इलाके से सन्नी सिंह गिरोह के कई अपराधी गिरफ्तार किए गए थे,लेकिन सन्नी हाथ नही लगा था।बीते साल 29 अगस्त 2022 को सनी सिंह के कहने पर ही उसके दो गुर्गों अमन सिंह और रोहित ने बोकारो के बाली डी रेलवे साइडिंग पर रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग करने के बाद बम भी फेंका था।

जानकारी के अनुसार सन्नी सिंह को लेकर पुलिस की टीम दिल्ली से राँची के लिए निकल चुकी है।सन्नी सिंह 5 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे सन्नी पर दर्जनों कांड दर्ज हैं। इनमें हत्या रंगदारी जैसे मामले शामिल हैं। सन्नी सिंह के अलावा इस गिरोह के दो और प्रमुख सदस्य बिट्टू नेपाली और बिट्टू सिंह बेहद सक्रिय हैं। सन्नी सिंह की तलाश पश्चिम बंगाल पुलिस को भी थी। इस गिरोह के द्वारा पश्चिम बंगाल में भी रंगदारी के लिए कई वारदातों को अंजाम दिया गया है।

गिरफ्तार सन्नी सिंह से बोकारो पुलिस भी बालीडीह रेलवे साइडिंग पर हमले को लेकर पूछताछ करेगी।सनी सिंह का इनके द्वारा बोकारो में कई रेलवे ठेकेदारों से रंगदारी की वसूली की गई है।

बता दें राजधानी राँची, बोकारो के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात अपराधी सनी सिंह के घर की कुर्की जब्ती की भी पिछले साल की गई थी। इस दौरान अपराधी सन्नी सिंह के घर के समानों को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया था।