प्रेमिका ने प्रेमी की दुपट्टे से गला दबाकर कर दी हत्‍या,मौत से पहले पिलाई खूब शराब…

जमशेदपुर।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना की पुलिस ने पंडित सुबोध तिवारी की हत्या के मामले में महिला शारदा तिवारी को गिरफ्तार किया है।आरोपी मृतक की प्रेमिका थी। पुलिस को महिला ने बताया कि सुबोध की हत्या उसने दुपट्टे से गला दबाकर की थी। इसके बाद शव को अपने दुपट्टा से बने फंदे से लटका दिया था। घटना से पहले सुबोध को शराब का सेवन कराया गया था। महिला की निशानदेही पर शराब की बोतल भी बरामद की गई है। इसकी जानकारी परसुडीह थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बुधवार को दी।

परसुडीह के बारीगोड़ा में टेल्को खरंगाझार निवासी सुबोध तिवारी का शव छह मार्च को बरामद किया गया था। इस मामले में मृतक के पुत्र की शिकायत पर शारदा तिवारी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुत्र ने पुलिस को बताया कि सुबोध तिवारी मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। वह टेल्को के राधिकानगर में रहने से पहले टेल्को गणेश मंदिर के पास किराए के एक मकान रहते थे। वहां उनके घर पर ही शारदा तिवारी भी किराए में रहती थी।

घर वालों को जानकारी मिली कि शारदा तिवारी और सुबोध बाहर साथ-साथ जाया करते है। इसके बाद शारदा तिवारी को घर वालों ने फोन कर सुबोध से अलग रहने की सलाह दी थी। बाद में सुबोध घर खाली कर राधिकानगर में आ गए। इसके बाद शारदा ने सुबोध के बड़े बेटे को फोन कर धमकी देना शुरू कर दिया कि वह सुबोध को नहीं छोड़ने वाली और सभी को झूठे केस में फंसा देगी।

दो मार्च से लापता थे सुबोध

दो मार्च को सुबोध घर से गोविंदपुर जाने की बात कहकर निकले थे। रात आठ बजे फोन पर बात भी हुई थी फिर 11 बजे फोन करने पर फोन बंद आने लगा। स्वजनों ने अपने स्तर से खोजबीन भी की, पर सुबोध का कोई पता नहीं चला था। पांच मार्च को टेल्को थाना में गुमशुदगी का मामल दर्ज कराया गया था।