चर्चित जज साहब ने 59 की उम्र में रचाई शादी,आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाला में सजा सुनाने वाले जज हैं शिवपाल सिंह..

राँची।आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाला में सजा सुनाने वाले चर्चित जज शिवपाल सिंह ने 59 उम्र में शादी की है। 59 वर्ष के जज श‍िवपाल स‍िंह ने 50 वर्ष की अपनी प्रेम‍िका नूतन त‍िवारी से शादी की हैशिवपाल सिंह वर्तमान में गोड्डा जिले के जज हैमशिवपाल सिंह गोड्डा के प्रथम जज हैं,बीते तीन साल से इस पद पर काब‍िज हैं, इनकी म‍िजाज से कड़क और वसूल के पक्‍के जजों में ग‍िनती होती है।

जानकारी के मुताबिक शिवपाल सिंह के साथ नूतन भी गोड्डा ज‍िला कोर्ट में अपनी सेवा देती थी।दोनों की जान-पहचान यही से हुई। एक ही पेशे में होने के कारण दोनों के बीच नजद‍िक‍ियां बढ़ीं। कुछ द‍िन के बाद ये नजद‍िक‍ियां दोस्‍ती में बदली। फिर दोनों ने रविवार को शादी कर लिए।

दो दशक पहले पत्‍नी का हो गया था निधन

जज श‍ि‍वपाल स‍िंह‍ की पत्‍नी की मृत्‍यु दो दशक पूर्व ही हो गई थी। उनकी एक बेटी व एक बेटा है। बच्‍चों से आपसी सालह के बाद ही बात शादी तक पहुंची, बेटा व बेटी से रजामंदी के बाद ही जज शिवपाल सिंह ने नूतन के साथ शादी का फैसला ल‍िया, वहीं अध‍िवक्‍ता नूतन के पत‍ि का भी निधन कुछ साल पहले ही हो गया था।