#दुःसाहस:झारखण्ड के गोड्डा में महिला सत्संग आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है अन्य की तालाश जारी है,पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

शर्मनाक

गोड्डा।झारखण्ड में इस वक्त की बड़ी खबर है को गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवारा दुर्गा मंदिर के पास महिला सत्संग आश्रम में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पड़ोसी गांव कठौन के आठ से अधिक ग्रामीण सोमवार की देर रात गेट तोड़कर आश्रम में घुस गए। आश्रम की महिलाओं के साथ मारपीट की।

40 साल की एक साध्वी को कमरे में बंदकर दुष्कर्म किया। सांसद निशिकांत दुबे ने मामले की जानकारी ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी। मुख्यमंत्री के आदेश पर एक आरोपी दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।चर्चा है कि जमीन विवाद से जुड़ा मामला है। पुलिस जांच कर रही है।इस घटना से झारखण्ड में राजनीति भी गरमा गई है।जहां विपक्ष हमलावर होकर सवाल पूछ रहे हैं सरकार से,राज्य मेंकानून व्यवस्था बिगड़ता जा रहा है।अपराधियों में भय ना के बराबर है इस सरकार में सिर्फ ट्विटर पर सरकार चल रही है।

आश्रम के एक साध्‍वी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानीडीह पंचायत के टाडावार गांव स्थित महर्षि मेही आश्रम में एक साध्‍वी के साथ अज्ञात अपराधियों ने दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद से पूरे आश्रम में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।