Ranchi:लाखों के नकली नोट बरामद,दिल्ली पुलिस ने राँची पुलिस के साथ पिठोरिया इलाके में कर रही छापेमारी,कई गिरफ्तार

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने राँची पुलिस की मदद से भारी मात्रा में नकली नोट बरमाद की है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने लाखों की नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में नकली नोटों के कारोबार करने के आरोप में पिछले दिनों एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसे झारखण्ड के राँची जिले के पिठोरिया पिरुटोला कोनकी निवासी तसव्वुर अंसारी ने नकली नोट दिये थे।उसके बयान के बाद दिल्ली पुलिस उसे साथ लेकर राँची पहुंची और पिरुटोला में छापामारी कर तसव्वुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता पुलिस ने उसके पास से 3.97 लाख नकली नोट बरामद किया है।इधर पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगते ही गांव के लोग उम्र हो गये और अपराधी समझ कर दिल्ली पुलिस को घेर लिया।इसकी जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को हुई। उसके बाद पिठोरिया थाना पुलिस तत्काल पिरुटोला कोनकी पहुँचा।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आये जाली नोट के कारोबार में एक गढ़वा एक पिठोरिया और एक ग्राम बरवे का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस उक्त तीनों की तलाश में राँची आयी थी। उसके बाद जाल बिछाकर कर पिठोरिया पुलिस की मदद से नोटों के साथ तीनों धंधेबाजों को पकड़ा गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों से वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है।सूत्रों की माने तो नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कई और लोगों के नाम व पते की जानकारी भी पुलिस को मिली है। जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। गिरफ्तार तस्करों का कारोबार झारखण्ड के आलवा दूसरे कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।


सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है।बताया जाता है कि पुलिस को 20 लाख से ज्यादा नकली नोट मिला।हालांकि अभितक पुष्टि नहीं हुई है कि कितना नकली नोट बरामद हुआ है।