रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सदर अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, दो बेटी के बाद तीसरा बेटा हुआ

रामगढ़। रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने 13 अगस्त को सदर अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया है। विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह ममता देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में डॉक्टर सरिता वर्मा की देखरेख में विधायक ममता देवी को सामान्य रूप से पुत्र की प्राप्ति हुई है।

अब निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते विधायक पति

पंचायती राज अधिनियम में दो से अधिक बच्चे रहने की स्थिति में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में विधायक ममता देवी या उनके पति भविष्य में पंचायत चुनाव या नगर निगम या नगर पालिका का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि यह नियम लोकसभा या विधान सभा के चुनाव में लागू नहीं होता है।