हिंदपीढ़ी में सेनेटाइज करने गए निगम कर्मियों पर लोगों ने थूका, डिप्टी सीईओ ने कहा जिला प्रशासन करेंगे सुरक्षा की मांग

अखबारों की सुर्खियां

राँची। राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी इलाके में सैनिटाइजेशन करने गये रांची नगर निगम के कर्मियों के साथ एक बार फिर दुर्व्यवहार होने की खबरों को प्रमुखता से छापी गई है।अखबारों के खबरों अनुसार राँची नगर निगम के आला अधिकारियों को शिकायत कर इन कर्मियों ने आरोप लगाया है कि गुरूवार को जब वे वार्ड 23 के नाला रोड इलाके में सैनिटाइज करने गये थे, तो कुछ स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घरों से उनके शरीर पर थूक दिया। कर्मियों का कहना है कि पहले तो इन्होंने इस बात को नजरअंदाज किया, लेकिन जब वे आगे बढ़े, तो कई लोगों ने अपने घऱों से उनके शरीर पर थूक रहे है। इसके बाद सभी निगमकर्मी वापस लौट कर नगर निगम पहुंचे और निगम के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी।

राँची में सभी सातो संक्रमित मामले हिंदपीढ़ी से

राजधानी में अबतक जितने भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है, सभी हिंदपीढ़ी इलाके से है। इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन और निगम लगातार इलाके पर नजर बनाए रखे हुए है। यहां तक की हिंदपीढ़ी इलाके को अगले 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। जो एक तरह से कर्फ्यू जैसा है। कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए नगर निगम के कर्मचारी जान हथेली पर रख कर इलाके में सैनिटाइजेशन कर रहे है। और इनके प्रति स्थानीय लोग का यह घिनौना व्यवहार बिल्कुल ही गलत है। निगम का विशेष ध्यान इस मोहल्ले पर है इसलिए निगम अपने सीमित संसाधनों के बावजूद हरदिन इस मोहल्ले के सभी घरों को सैनिटाइज करवा रहा है।

पूर्व में कर्मियों से हुई थी मारपीट

कुछ दिन पहले ही इलाके के वार्ड 22 में वर्तमान पार्षद के पति जो पूर्व में पार्षद रह चूके है ने निगमकर्मियों से मारपीट की थी. कर्मियों के शरीर पर थूकने की जानकारी नगर आयुक्त मनोज कुमार से ली गयी. उन्होंने बताया कि इसके लिए वे रांची डीसी और एसएसपी को देकर उनसे सुरक्षा की मांग करेंगे. इसके अलावा संबंधित वार्ड पार्षद को मौजूदा स्थितियों से अवगत कराते हुए कर्मियों को समर्थन देने की बात करेंगे. इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह सफाई काम करना एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में इलाके के लोगों को भी इसकाम में सहयोग करना चाहिए।

नोट-वहीं अखबार में छपे खबरों का हिंदपीढ़ी के लोगों ने आपत्ति जताया है कई लोगों का कहना है ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।मुहल्ले को बदनाम किया जा रहा है।