झारखण्ड स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर पुलिस महकमे का बड़ा सम्मान:कई IPS, DSP सहित 43 पुलिसकर्मी वीरता व सराहनीय सेवा पदक से होंगे अलंकृत

राँची।झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 और वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित किया जाएगा। 21 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के तहत आगामी 28 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कुल 43 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वीरता पदक (JCM) और सराहनीय सेवा पदक (JPM) से अलंकृत किया जाएगा। सम्मानित होने वालों की सूची में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ डीएसपी (DSP) रैंक के अधिकारी और विभिन्न जिलों व विशेष इकाइयों के जवान शामिल हैं।

​वीरता के लिए पदक (JCM 2022, 2023 व 2024): 13 अधिकारी व कर्मी

​असाधारण शौर्य और वीरता दिखाने वाले 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किया जाएगा:

​नरेन्द्र कुमार सिंह, भापुसे (JCM 2024): तत्कालीन पुलिस उप-महानिरीक्षक, उ०छो० क्षेत्र, हजारीबाग; वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड,राँची।

​राकेश रंजन, भापुसे (JCM 2024): तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, चतरा; वर्तमान में वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची।

नीरज कुमार (JCM 2023): पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस; वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया।

 प्रकाश सोय (JCM 2024): पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, राँची; वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, विधि व्यवस्था, धनबाद.

पु०अ०नि० राजीव कुमार भगत (JCM 2022): लातेहार जिला, वर्तमान में बोकारो जिला।

​पु०अ०नि० दिव्य प्रकाश (JCM 2022): लातेहार जिला, वर्तमान में हजारीबाग जिला।

​पु०नि० सनोज कुमार चौधरी (JCM 2023): चतरा जिला, वर्तमान में राँची जिला।

​आरक्षी 621 प्रकाश कुमार यादव (JCM 2023): चतरा जिला।

​पु०अ०नि० सुभाष चन्द्र लकड़ा (JCM 2023): राँची जिला, वर्तमान में पलामू जिला।

पु०अ०नि० सोनू कुमार साहू (JCM 2023): रामगढ़ जिला, वर्तमान में गिरिडीह जिला।

पु०अ०नि० शंकर प्रसाद कुरुवाहा (JCM 2024): गढ़वा जिला, वर्तमान में जमशेदपुर जिला।

​पु०अ०नि० राजबल्लभ कुमार (JCM 2024): गढ़वा जिला, वर्तमान में हजारीबाग जिला।

​पु०अ०नि० शिवलाल गुप्ता (JCM 2024): गढ़वा जिला, वर्तमान में रामगढ़ जिला।

​सराहनीय सेवा के लिए पदक (JPM 2022): 30 अधिकारी व कर्मी

​उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पदक से नवाजा जाएगा:

​वरिष्ठ IPS व पुलिस अधिकारी

असीम विक्रांत मिंज, भापुसे: पुलिस महानिरीक्षक, स०अ०प्र०, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड।

अनीश गुप्ता, भापुसे: पुलिस उप-महानिरीक्षक, द०छो० क्षेत्र, राँची; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर.

 राज कुमार मेहता, भापुसे: वरीय पुलिस उपाधीक्षक, झा०स०पु०-07, हजारीबाग; वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, एटीएस, राँची।

दीपक कुमार शर्मा, भापुसे: वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा; वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, अभियान (नक्सल), पुलिस मुख्यालय,झारखण्ड।

 मुकेश कुमार, भापुसे: वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बोकारो; वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, गोड्डा.

 दीपक कुमार पाण्डेय, भापुसे: वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अभियान, लोहरदगा; वर्तमान में एआईजी-सह-डीआईजी के विशेष सहायक, राँची।

​अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान

​प्रा०अ०नि० (आयुथिक) मो० अरशद खां: राँची जिला.

​पु०अ०नि० सुदामा सिंह: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​पु०अ०नि० सुखराम उरांव: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

पु०अ०नि० मुकुन्द बानरा: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​पु०अ०नि० अन्सलेम फ्रांसिस सोय: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​पु०अ०नि० बिहारी मराण्डी: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​पु०अ०नि० ईश्वरी सिंह: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​स०अ०नि० सुबोध कुमार: पलामू जिला.

​स०अ०नि० विनय कुमार पाण्डेय: गढ़वा जिला.

​स०अ०नि० बंधना उरांव: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​हवलदार ईसहाक डोडराय: गढ़वा जिला.

​हवलदार 40 प्रशान्त कुमार महतो: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

हवलदार 127 रामाशंकर कुमार: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​हवलदार 240 अनिल गुरुंग: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

हवलदार 362 एमानुएल डुंगडुंग: झारखंड जगुआर (एसटीएफ), रांची.

​हवलदार जारका कोरवा: सिमडेगा जिला.

​हवलदार धर्मेन्द्र कुमार: गुमला जिला.

आरक्षी 230 दुर्गा उरांव: खूंटी जिला.

​आरक्षी 212 कुंवर मुण्डा: खूंटी जिला.

​आरक्षी 649 अजय कुमार सिंह: बोकारो जिला.

​हवलदार 132 भूषण शर्मा: चतरा जिला.

​म०हवलदार अंजुला कुजूर: झा०स०पु०-10, होटवार, रांची.

​म०आरक्षी 402 अनूपा कुमारी: झा०स०पु०-10, होटवार, रांची.

​आरक्षी 1298 सूर्य बहादुर धरती: झा०स०पु०-01, रांची.

​परेड, रिपोर्टिंग और ड्रेस कोड के निर्देश

​आदेश के अनुसार पदक प्राप्त करने के लिए सभी चयनित पदाधिकारियों और कर्मियों को 25 नवंबर 2026 के अपराह्न तक समादेष्टा, झा०स०पु०-01,राँचीको प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करना होगा। समादेष्टा, झा०स०पु०-01, राँची को अलंकरण परेड का रिहर्सल कराकर सभी कर्मियों को समय पर परेड में शामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं।

​आदेश में ये भी कहा गया है कि यदि किसी पदाधिकारी या कर्मी का स्थानांतरण या पदस्थापन अन्यत्र हो गया है, तो संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक या नियंत्रक पदाधिकारी को पत्र भेजते हुए उसकी प्रति अविलंब पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची को उपलब्ध करानी होगी।वहीं, अलंकरण समारोह में अवर निरीक्षक (अ०नि०) स्तर से ऊपर के सभी पुलिस पदाधिकारियों को Ceremonial Dress (Review Order “B”)—अर्थात वर्किंग ड्रेस, पीक कैप, सैम ब्राउन, क्रॉस बेल्ट—में तथा शेष पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को Proper Working Uniform में पूर्व से प्राप्त पदक धारण कर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

error: Content is protected !!