खाकी के साथ समाजसेवा की मिसाल, प्रवीण तिवारी को मानद डॉक्टरेट

 

नई दिल्ली। झारखण्ड के पुलिसकर्मी एवं समाजसेवी प्रवीण तिवारी को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कैम्ब्रिज इंटरनेशनल ओपन एंड ऑनलाइन यूनिवर्सिटी, जो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ऑफ कनाडा से संबद्ध संस्था बताई गई है, की ओर से प्रदान किया गया।

नई दिल्ली स्थित होटल सूर्य में आयोजित सम्मान समारोह में प्रवीण तिवारी को यह उपाधि भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. एम.डी. अमीन ने प्रदान की। कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रवीण तिवारी लंबे समय से विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए किए गए उनके निरंतर प्रयासों और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य हस्तियों को भी मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। इनमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के आयुक्त वी. एस. तोमर को लोक प्रशासन के क्षेत्र में योगदान के लिए, राहुल गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए तथा डॉ. कमला कौशिक को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई विशिष्ट लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा, प्रशासन, शिक्षा और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।प्रवीण तिवारी को मानद डॉक्टरेट मिलने पर झारखण्ड के सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे राज्य के लिए गौरव का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!