राँची में यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 2 मोबाइल

राँची।राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा 15 अगस्त 2026 को थाने में दी गई लिखित शिकायत में नया सराय (थाना विधानसभा) निवासी 24 वर्षीय सौरभ लिण्डा (पिता- विजय लिण्डा) पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का सीधा आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर लोअर बाजार थाना कांड संख्या 139/2026 दर्ज करते हुए BNS की धारा 115(2), 126(2), 64(2)(एम), 303(2) और आईटी एक्ट की धारा 67/67ए के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम में पु०अ०नि० संतोष कुमार रजक, पु०अ०नि० सुधीर बाडा और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अनुसंधान के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त सौरभ लिण्डा को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए 2 मोबाइल फोन भी बरामद कर ज़ब्त कर लिए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

..

..

..


..

..

..

