Breaking:अवैध सम्बंध के शक में किरायेदार ने मकान मालिक को मार दी गोली,ड्यूटी करके घर जा रहे पीसीआर-19 के जवान ने दिया साहस का परिचय,आरोपी को दबोचा,पिस्टल और चाकू बरामद..

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में सुबह सुबह गोलीबारी से सनसनी फैल गई है।बताया जाता है कि मकान मालिक बिमल महली को उनके किरायेदार द्वारिका सिंह ने गोली मार दी है। गोली उनके छाती के बगल और जांघ में लगी है।वहीं जिस समय गोली चली उसी समय राँची पुलिस का एक जवान पीसीआर 19 के संतोष कुमार ड्यूटी से करके घर जा रहे थे।उन्होंने गोली की आवाज सुनते ही उधर दौड़े और साहस का परिचय देते हुए आरोपी दबोच लिया।उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुंरत धुर्वा थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को दिया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिऱफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से पिस्टल और चाकू बरमाद किया है।वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवैध सम्बन्ध के शक में गोली मारी

सूचना मिलते ही मौके पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा मौके पर पहुँचे हैं।छानबीन की जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक किरायेदार को शक हो गया था कि मकान मालिक से उसकी पत्नी का अवैध सम्बन्ध है।दोनों में कई दिनों से विवाद था।इसलिए हत्या के नियत से गुरुवार की सुबह गोली मारी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहादुरी का परिचय दिया जवान ने

बताया जाता है कि पीसीआर 19 के जवान का ड्यूटी नामकुम थाना क्षेत्र में सुबह ड्यूटी ऑफ होने के बाद जवान संतोष कुमार घर जा रहे थे।जो कि धुर्वा के आदर्श नगर में रहते हैं।जैसे ही आदर्श नगर पहुंचे की गोली की आवाज सुनाई दी।इसी बीच घर से कुछ लोग चिल्लाते निकले संतोष ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी की तरफ लपका और खदेड़कर दबोच लिया और हथियार छीन लिया।मकान मालिक बच्चो को स्कूल छोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया ही था कि आरोपी ने गोली चला दिया।

बताया जाता है कि आरोपी गड़गांव का है और मकान मालिक भी तिरिल का रहने वाला है।ढाई तीन साल से आदर्श नगर में रह रहे हैं।इधर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि बहादुरी का परिचय देने वाले जवान सन्तोष कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक सम्मानित करेंगे।